PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Subsidy benifit: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: सब्सिडी का लाभ लेकर बिजली बिल को बनाएं जीरो
अगर आप बिजली बिल से परेशान रहते हैं अगर आपका बिल ₹500 से ज्यादा आता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है यह विद्युत बिल जीरो करने के लिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने सब्सिडी अनाउंस किया है और उसके साथ आपका राज्य सरकार भी आपको सब्सिडी देती है इसके कारण आपकी लागत बहुत कम हो जाती है और आप बिल्कुल अपना बिल जीरो कर सकते हैं सही तरीका है कि धूप से सोलर एनर्जी प्राप्त करके अपने घर का विद्युत चलाएं।
क्या आप हर महीने बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं? गर्मी में एसी, पंखे और सर्दी में हीटर चलाने के बाद जब बिल आता है तो दिल बैठ जाता है? अगर हां, तो प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आपके लिए एक बड़ा अवसर है।
इस योजना का लाभ अभी के समय लाखों लोग ले चुके हैं और लगातार ले रहे हैं क्योंकि जरुरत के इस दौर में आपको भी आगे आना होगा और लाभ लेना होगा आपको पता है अब बिजली बिल पहले की अपेक्षा ज्यादा आता है बहुत जगह स्मार्ट मीटर लगा चुके हैं आपके यहां लगा है या नहीं आपको पता होगा पहले से कितना बिल बढ़ा है।
इस योजना के तहत आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सरकार 1 करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है और हर लाभार्थी परिवार को औसतन 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलने का प्रावधान है। सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आती है।
कितने किलो वाट सोलर पैनल में कितना सब्सिडी देखें
1 किलोवाट सिस्टम पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 और 3 किलोवाट या उससे बड़े सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 तक की केंद्रीय सब्सिडी मिलती है। इसमें राज्य सरकार भी सब्सिडी देती है जिसके कारण आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलता है टोटल 108000 रुपए तक सब्सिडी मिल जाती है 3 किलो वाट सोलर पैनल में।
| सिस्टम क्षमता (kW) | केंद्र सरकार सब्सिडी (Central) | उत्तर प्रदेश सरकार सब्सिडी (State/UPNEDA) | कुल सब्सिडी (Total Subsidy) | मासिक बिजली उत्पादन (अनुमानित) |
| 1 kW | ₹30,000 | ₹15,000 | ₹45,000 | ~120 – 130 यूनिट |
| 2 kW | ₹60,000 | ₹30,000 | ₹90,000 | ~240 – 260 यूनिट |
| 3 kW | ₹78,000 | ₹30,000 (अधिकतम) | ₹1,08,000 | ~360 – 390 यूनिट |
| 3 kW से अधिक (10 kW तक) | ₹78,000 (सीमित) | ₹30,000 (सीमित) | ₹1,08,000 | उपभोक्ता की क्षमतानुसार |
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Subsidy Apply Kaise Kare:
अगर आप अपनी जरूरत के मुताबिक सोलर पैनल अपनी छत पर लगवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले तय करना होगा कि आपके घर में कितने किलो वाट सोलर पैनल की जरूरत है जैसे अगर आपका बिजली बिल 200 यूनिट तक आता है तो आपको 2 किलोवाट सोलर पैनल की जरूरत है अगर आपका इससे ज्यादा आता है।
तो आपको लगभग 3 किलो वाट पैनल की जरूरत है तो उसके आधार पर आपको अपने नजदीकी वेंडर से संपर्क करना होगा या ऑनलाइन भी आप अनेक प्रकार के वेंडर से संपर्क करके इंस्पेक्शन करके अपने घर पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं लग जाने के कारण वेरीफाई हो जाने के कारण आपको सब्सिडी भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा आपके बैंक अकाउंट खाते में भेज दिया जाता है जिसमें दो से तीन महीने का वक्त लगता है।
योजना के मुख्य लाभ (Key Benefits)
- शून्य बिजली बिल (Free Electricity): 2 kW से 3 kW का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर हर महीने 250 से 300+ यूनिट बिजली पैदा होती है, जिससे सामान्य घरेलू बिजली बिल शून्य (Zero) या बहुत कम हो जाता है।
- नेट मीटरिंग (Net Metering) और अतिरिक्त कमाई: दिन में उत्पन्न अतिरिक्त सौर ऊर्जा नेट मीटर के माध्यम से ग्रिड को भेज दी जाती है। महीने के अंत में यूनिट्स का समायोजन (Adjust) होता है और सरप्लस बिजली का लाभ बिल में क्रेडिट के रूप में मिलता है।
- बैंक खाते में सीधे सब्सिडी (DBT): सिस्टम लगने और नेट मीटर चालू होने के 30 से 45 दिनों के भीतर दोनों सब्सिडी राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते (DBT) में ट्रांसफर हो जाती है।
- आसान और सस्ता सोलर लोन: यदि शुरुआत में बजट कम है, तो जनसमर्थ पोर्टल या बैंकों (जैसे SBI, PNB) से 7% के आसपास बहुत कम ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी (Collateral-free) के सोलर लोन उपलब्ध है।
- 25 वर्षों तक निश्चिंतता: गुणवत्तापूर्ण सोलर पैनल्स पर 25 साल तक की परफॉर्मेंस वारंटी मिलती है, जिससे एक बार लगाने के बाद यह 20-25 सालों तक निरंतर फ्री बिजली देता रहता है।
FAQ
प्रश्न: पीएम सूर्य घर योजना में अधिकतम कितनी सब्सिडी मिलती है और यह कैसे मिलती है?
उत्तर: 3 किलोवाट या उससे बड़े सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 की केंद्रीय सब्सिडी मिलती है (1 किलोवाट पर ₹30,000 और 2 किलोवाट पर ₹60,000)। सब्सिडी स्थापना और सत्यापन के बाद सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है।